-टूंडला टोल प्लाजा पर प्रांतीय अध्यक्ष का होगा स्वागत, तैयारियां पूर्ण
फिरोजाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की प्रांतीय कार्य समिति बैठक प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल की अध्यक्षता में फिरोजाबाद क्लब में 13 सितम्बर को आयोजित की गई। बैठक में सभी जनपदों के जिला, महानगर अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष एवं प्रांतीय पदाधिकारीगण शिरक्त करेंगे।
प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंबेश शर्मा ने बताया कि 12 सितंबर दिन को शाम 4 बजे प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल का टोल प्लाजा टूंडला पर व्यापारियों द्वारा स्वागत किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष गाड़ियों के काफिला के साथ फिरोजाबाद की ओर रवाना होंगे। सुभाष चौराहा पर प्रांतीय अध्यक्ष का अभूतपुर स्वागत कर ढोल नगाड़ों के साथ पथ संचालन करते हुए गांधी पार्क चौराहा पर समापन होगा। इसके बाद जन औषधि केंद्र पर स्वागत किया जायेगा। 13 सितम्बर को फिरोजाबाद क्लब में आयोजित प्रांतीय कार्य समिति की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को सुनेंगे।
साथ ही नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जीएसटी विभाग, विकास प्राधिकरण, सैंपल विभागो सहित विभिन्न विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं व्यापारियों के उत्पीड़न के विरोध में सड़क से लेकर अदालत तक संघर्ष की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जायेगा। व्यापारियों की रक्षा के लिए बड़े आंदोलन की तैयारी की जाएंगी। वार्ता के दौरान नरेश पंजाबी, परशुराम गुप्ता, आशीष अग्रवाल, सुशील जाट, गोपालदास बंसल हरिशंकर राठौर, रमाशंकर दादा, रजनीश शर्मा, आकृति सहयोगी, रेणु कुशवाहा, बबीता शर्मा, फूलचंद राठौर, रामगोपाल बजाज, संजय शर्मा, सुबोध बघेल, अनिल शर्मा, पारुल गुप्ता साहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।








