-महापौर ने हवन-पूजन कर नाली व सीसी सड़क निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में नगर निगम महापौर द्वारा गुरुवार को शहर के वार्ड नंबर 2 और 5 में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। यह निर्माण कार्य नगर निगम द्वारा एक करोड़ 12 लाख की धनराशि से कराया जायेगा।
महापौर कामिनी राठौर ने क्षेत्रिय पार्षदों के संग सम्राट नगर ट्यूबैल के पास नाली व सड़क निर्माण कार्यो का विधिवत हवन-पूजन कर शुभारम्भ। महापौर ने 39 लाख 95 हजार 526 रू. की धनराशि से वार्ड नं. 5 व 2 के सम्राट नगर अंबेडकर पार्क में महेश चंद्र, ट्यूबैल से फैजान कपड़े वाले के मकान तक तथा अशोक से मोतीलाल नेताजी के मकान तक नाली मरम्मत व सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया गया। इसके अलावा वार्ड नं. 2 में 26 लाख 22 हजार 889 रू. से मोहल्ला नगला बड़ा मिर्जा में शांतिलाल से सुरेश चंद्र सैनी एवं एसएल स्कूल से सत्यप्रकाश भारती तक एवं मौहल्ला सम्राट नगर गली नं. 1 में हरिशंकर से रोहन सिंह के मकान तक एवं मदन वाली गली व गली नं. 2 में दातारात दरोगा से सीबू की दुकान तक नाली व सीसी द्वारा सड़क निर्माण कराया जायेगा।
इसी वार्ड में 51 लाख 70 हजार 573 रू की धनराशि से नारायन नगर में अमर सिंह, जयप्रकाश, फेलन सिंह, रोहन सिंह कुक्कू, राजू, दरोगा जी एवं श्यामवीर मास्टर वाली गली में सीसी द्वारा सड़क निर्माण कार्य कराया जायेगा। महापौर ने बताया कि यह निर्माण कार्य 15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त होने वाली एक करोड़ 12 लाख रू. की धनराशि से कराएं जाएंगे। इन विकास कार्यों का उद्देश्य वार्ड में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण का निर्माण करना तथा नागरिकों के जीवन को सुगम एवं सुविधाजनक बनाना है। इन सभी विकास कार्य पूरे होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में जलनिकासी और आवागमन की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।
इस दौरान प्रमोद बघेल, रामखिलाड़ी बाल्मीकि, फंते प्रज्ञरत्न महाराज, गुरुचरण, लायक सिंह शंखवार, देशदीपक गुप्ता, दीपक गुप्ता, क्षेत्रीय पार्षद देवेन्द्र कुमार, माया देवी, सतेंद्र सविता, संघमित्रा, केपी बाबू, गीता राठौर, गुड्डा पहलवान, भानू उपाध्याय, केके गांधी, केडी जाटव आदि मौजूद रहे।








