फ़िरोज़ाबाद: भगवान चंद्रप्रभु का निर्वाण महोत्सव मनाया, निर्वाण लाडू चढ़ाया

फ़िरोज़ाबाद: भगवान चंद्रप्रभु का निर्वाण महोत्सव मनाया, निर्वाण लाडू चढ़ाया

फ़िरोज़ाबाद। जैन धर्म के आठवें तीर्थंकर भगवान चंद्रप्रभु का मोक्ष कल्याणक महोत्सव नगर के जैन मंिदरों भक्ति भाव के साथ मनाया गया। जिन भक्तों ने लाडू चढ़ाने से पूर्व विधि-विधान से पूजा अर्चना की। मंदिर परिसर भगवान महावीर स्वामी के जयकारों से गुजायमान होने लगे। 

नगर के शान्तिनाथ दिगम्बर जैन जिनालय विभव नगर, पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन जिनालय जैन नगर खेड़ा, चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन जिनालय सदर बाजार, सेठ छदामीलाल जैन मंदिर, गाँधी नगर जिनालय आदि सभी जैन मंदिरों में प्रातः श्रीजी के जिनाभिषेक एवं शांतिधारा के पश्चात् भगवान चंद्र प्रभु का अष्ट द्रव्य से पूजन विधान संपन्न हुआ। उसके बाद शीतल नाथ दिगम्बर जैन रत्नत्रय जिनालय में मुनि अमित सागर महाराज के सानिध्य में भगवान के निर्वाण कांड के साथ जिनभक्तों द्वारा निर्वाण लाडू चढ़ाया गया।

आज ही के दिन सम्मेद शिखर के ललित कूट से ही भगवान चंद्र प्रभु मोक्ष गए थे। सीलिए सम्पूर्ण भारत वर्ष में लाखों जिनभक्त हर्षाेल्लास के निर्वाण लाडू चढ़ाते हैं। चंद्रप्रभु मंदिर के कमेटी अध्यक्ष ललित रपरिया, जैन युवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनुज जैन तुलसी बिहार, जितेंद्र जैन जीतू, डॉ धीरेंद्र जैन, विजय जैन एड,  मुकेश जैन, संजय जैन पीआरओ, कुलदीप जैन एड, नितिन जैन, नीतेश जैन, श्याम सुन्दर, राजेंद्र प्रसाद जैन राजू, पवन जैन, प्रमोद जैन सोनल, डेविड जैन आदि मौजूद रहे।