फिरोजाबाद। उद्योग अकादमी एकीकरण, कौशल विकास केंद्र एवं समाज उद्योग विकास केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में छात्राओं में रोजगार विकसित करने, हस्त कौशल सीखने हेतु’ डेकोरेटिव मौसिक ग्लास क्राफ्ट कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें छात्रों को ग्लास पर रंग-बिरंगे ग्लास चिप्स से डिजाइन करना सिखाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन करते हुए महात्मा गांधी बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज की प्राचार्या प्रो. प्रियदर्शिनी उपाध्याय ने कहा कि इससे छात्रों में कौशल विकसित होगा और भविष्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मुख्य अतिथि एवं प्रशिक्षणकर्ता डॉ ज्योति जैन ने हुनर सीखो रोजगार पाओ पंक्ति से की। उन्होंने छात्रों को ग्लास पर रंग-बिरंगे ग्लास चिप्स से डिजाइन करना सिखाया। कार्यक्रम का संयोजन प्रज्ञा केसरवानी एवं सहसंयोजन डॉ अनिता चौरसिया द्वारा किया गया। संचालन डॉ प्रीति सिंह पटेल ने किया। इस दौरान डॉ चर्चा, कीर्ति वर्मा, कीर्ति मिश्रा उपस्थित रहीं।

