फिरोजाबाद: सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ

फिरोजाबाद: सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ

फिरोजाबाद। अमरदीप पीजी कॉलेज कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ककरऊ गांव में शिविर आयोजित किया गया। जिसमें सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। साथ ही छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।  प्राचार्य डॉ जीवन प्रकाश कूला ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी अनिल बाबू शुक्ला ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाते हुए कहा कि हम सभी सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करेंगे और अपने परिवार के सदस्यों को भी सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करेंगे। इस अवसर पर स्वीट गुप्ता, विजय कुमार, असमंजस कुमार सिंह, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।