फ़िरोज़ाबाद: मेला कमेटी ने पर्यटन मंत्री को सौंपा आमंत्रण पत्र

- भगवान महावीर स्वामी की रथ शोभायात्रा का शुभारम्भ करेंगे मंत्री

फ़िरोज़ाबाद: मेला कमेटी ने पर्यटन मंत्री को सौंपा आमंत्रण पत्र

फ़िरोज़ाबाद। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री से भेंट कर शोभायात्रा का शुभारम्भ करने का आग्रह किया। मंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया।   भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष नीतेश जैन नाटी, पद्मावती पुरवाल पंचायत सभा के अध्यक्ष डॉ धीरेन्द्र जैन, संजय जैन पीआरओ, अनूप चंद्र जैन, नितिन जैन सोल्टी, आदीश जैन ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से उनके आवासीय कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट की। जिसमे महोत्सव समिति के प्रतिनिधि मण्डल ने उनके महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने के लिए निमंत्रण दिया। तीन दिवसीय महोत्सव से 31 मार्च से शुरू होकर दो अप्रैल तक चलेगा। भगवान महावीर स्वामी की भव्य रथ शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली जायेगी। मेला स्थल पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे।