फ़िरोज़ाबाद। जैन दिगम्बर युवा संघर्ष समिति का 41 वें वार्षिकोत्सव, परिवार संस्कार समारोह का आयोजन 11 जनवरी को किया गया है। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, महिला की प्रतियोगिता, समाजसेवियों का सम्मान किया जायेगा।
समिति की बैठक कार्यालय विजय जैन एड के आवास पर हुई। जिसका शुभारम्भ देवेंद्र जैन, प्रदीप जैन, मयंक जैन, अनुज जैन तुलसी बिहार ने भगवान महावीर स्वामी के चित्र का अनावरण, दीप प्रज्वलित कर किया। सभी अतिथियों का तिलक लगाकर एवं पीत दुपट्टा उड़ाकर सम्मानित किया। महामंत्री कुलदीप मित्तल जैन एड ने लेखा जोखा प्रस्तुत किया। संजय जैन पीआरओ ने बताया कि 11 जनवरी को समिति का 41 वां वार्षिक नववर्ष पारिवारिक संस्कार, सांस्कृतिक समारोह होटल गर्ग प्रातः 10 बजे से होगा।
प्रथम चरण में पंजीकरण, णमोकार मंत्र का पाठ, दूसरे चरण में राष्ट्रीय अतिथियों का उद्बोधन, बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, महिलाओं कि प्रतियोगिता, तृतीय चरण में नवीन सदस्यों का शपथ ग्रहण, सम्मान किया जायेगा। कार्यक्रमों का संयोजक मयंक जैन, संजीव जैन को बनाया है। कार्यक्रम में समय बद्धता पुरस्कार दिया जायेगा। बैठक में पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन जैन नगर खेड़ा, दिगम्बर जैन हनुमान गंज, शान्तिनाथ दिगम्बर जैन विभव नगर, चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन सदर बाजार, शीतलनाथ दिगम्बर जैन नसिया जी, महावीर दिगम्बर जैन इंद्रानगर, दिगम्बर जैन लक्ष्मी नगर के जैन मंदिरों में कर्मचारियों को कम्बल प्रदान किये।
बैठक में पत्रिका का विमोचन किया गया। बैठक में विजय जैन एडोकेट, संजय जैन, देवेंद्र जैन, प्रदीप जैन, कुलदीप जैन, संत कुमार जैन, आदीश जैन, मनोज जैन मित्तल, जितेंद्र जैन, मनीष जैन, निमिष जैन, शैलेन्द्र जैन शैली, धर्मेंद्र जैन, धीरेश जैन सिंघई, आशीष जैन, अशोक जैन, अंजय जैन, संजीव कांत जैन, अरुण जैन केमिकल, मानिकचंद्र जैन आदि मौजूद रहे।


