फिरोजाबाद। मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने अकबरपुर स्थित बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली का भ्रमण कर बाबा के दर्शन किये। उन्होंने पर्यटन विभाग द्वारा कराएं जा रहे विकास कार्यो का निरीक्षण किया। टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर, परिसर के भीतर बनाई जा रही सीसी रोड आदि का निरीक्षण करते हुए कार्यदाई संस्था को उच्च स्तरीय सामग्री का प्रयोग करने के निर्देश दिए। इस अवसर दौरान डीएम रमेंश रंजन, सीडीओ शत्रोहन वैश्य, ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव, अपर जिलाधिकारी विशु राजा आदि मौजूद रहे।


