फिरोजाबाद। हनुमान जयंती महोत्सव समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े हनुमान मंदिर प्रांगण में किया गया। सभी भक्तों ने चंदन लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। कार्यक्रम का शुभारम्भ मंदिर महंत जगजीवन राम इंदु गुरू जी ने दीप प्रज्जवलन कर किया। सभी भक्तों ने एक दूसरे को चंदन की टीका लगाकर, होली की शुभकामनाऐं दी। भजन कलाकार बब्लू ने ब्रज की होली, रसिया पर प्रस्तुती देकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। वहीं भक्तों ने भजनों पर नृत्य कर जमकर फूलों की होली खेली। इससे पूर्व बैठक में आगामी 27 मार्च से 5 अप्रैल तक होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। 27 मार्च को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर से निकाली जायेगी। दो अप्रैल का हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव पर स्वर्णमयर श्रंगार, वृंदावन के कलाकारों द्वारा भव्य फूल बंगला सजाया जायेगा। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होगे।

