फिरोजाबाद। मेडिटेशन गुरू उपाध्याय विहसंत सागर महाराज की प्रेरणा से विहसंत सागर तीर्थधाम के निर्माण कार्य का शुभारम्भ 15 मार्च को प्रातः नौ बजे से इटावा के जैतपुरा में किया जायेगा। मेडिटेशन गुरू उपाध्याय विहसंत सागर महाराज ने चंद्रप्रभु जैन मंदिर में वार्ता करते हुए बताया कि शौरीपुर बटेश्वर आगरा रोड पर जैतपुरा में तीर्थधाम के शिलान्यास समारोह होगा। जिसमें मानव सेवा एवं आत्म कल्यार्ण को समर्पित 12 प्रभावशाली योजनाओं का भूमि पूजन किया जायेगा। जिसमें गुरूकुल, हॉस्पीटल, भोजनालय, आहारशाला, संग्राहालय, गौशाला, वाटिका, विशाल वेदी, मंदिर, यात्री निवासी, आश्रम भवन, त्यागी भवन जैसी लोक कल्याणकारी एवं धर्म प्रेरित योजनाऐं सम्मिलित है। समारोह में पूरे देश से मंदिरों की मिट्टी लाई जायेगी। वार्ता के दौरान संभव जैन, अजय जैन बजाज, राज जैन आदि मौजूद रहे।
फिरोजाबाद: विहसंत सागर तीर्थधाम का शिलान्यास समारोह 15 को जैतपुरा में होगा

