फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं

-व्यापार मंडल ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल ने होली पर सदर बाजार में चार पहिया वाहनों, ई-रिक्शा पर रोक लगाने की मांग को लेकर एसएसपी को ज्ञापन सौंपा है। त्यौहार पर होने वाली भीड़ से व्यापारी, ग्राहकों को परेशानी न हो। 

महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसएसपी सौरभ दीक्षित को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि होली के त्यौहारों पर सदर बाजार के अलावा अन्य बाजारों में चार पहिया वाहनों, ई-रिक्शा से जाम लग जाता है। जिससे ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चौराहों पर लगे ट्रैफिक, पुलिस के जवान वाहनों पर रोक नहीं लगा रहे है। होली के त्योहार को देखते हुए बाजारों में खरीददारी के लिए भीड़ उमड़ेगी। जाम में फंसे लोगों को घंटो खड़ा रहना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि गांधी पार्क चौराहा से नालाबंद चौराहा तक ई रिक्शा, ऑटो रिक्शा एवं फोर व्हीलर पर प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंध लगाया जाए। प्रतिनिधि मंडल में स्वतंत्र गुप्ता, नरेश पंजाबी, आकाश जैन, रमाशंकर दादा, सुभाष यादव, रामगोपाल बजाज, मूलचंद राठौर, मुन्नालाल गोला, यादराम प्रजापति, अजीत लहरी, संजय शर्मा, विकास लहरी, श्यामवीर सिंह यादव, हर्षवर्धन धर्मेंद्र मामा सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।