फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान

-ईमेल और पोस्टकार्ड अभियान चलाया जायेगा

फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान

फिरोजाबाद। टीईटी अनिवार्यता के विरोध में विभिन्न शैक्षिक संगठनों की एक बैठक पी.आर. कॉम्प्लेक्स, में हुई। बैठक में जनपद में संचालित सभी शैक्षिक संघठन एक मंच पर आने का निर्णय लिया गया। 

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष यतेन्द्र यादव ने कहा कि शिक्षक तत्कालीन समस्त सेवा शर्तों पर नियुक्त होने के बावजूद आज अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहा। समय और महत्वपूर्ण मुद्दे की आवश्यकताओं को देखते हुए प्रमुख संगठनों के शीर्ष नेतृत्व द्वारा इस लड़ाई क़ो राष्ट्र स्तर तक लड़ने हेतु अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ का गठन किया गया। जिसके बैनर तले आगे के कार्यक्रम भी घोषित किये गए।

जिसके तहत प्रथम चरण में आगामी 9 से 15 मार्च तक शिक्षकों की पाती के नाम से ईमेल और पोस्टकार्ड अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान में महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष को पत्र एवं मेल भेजा जायेगा। द्वितीय चरण में जनपदों में मशाल जुलूस निकाल कर अपने हक क़ो सुरक्षित करने का कार्य किया जायेगा। यदि सरकार फिर भी न मानी तो 3 मई क़ो राजधानी लखनऊ में धरना प्रदर्शन, रैली करते हुए विधान सभा तक पैदल मार्च किया जायेगा।

हमारी मांगों क़ो पूरा नहीं किया तो मानसून सत्र में हम सब मिलकर दिल्ली में संसद भवन का घेराव करेंगे। बैठक में सलिल यादव, डॉ राघवेन्द्र सिंह यादव, धर्मेन्द्र कृष्णज, अवधेश यादव, कमल यादव, विनय यादव, आनन्द बाबू चक, प्रमोद कुमार, गौरी शंकर बिन्द, डॉ वीरेन्द्र सिंह, कौशलेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।