फिरोजाबाद: बांग्लादेश में हिंदूओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में व्यापारियों ने किया आक्रोश प्रकट

- बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का फूंका पुतला, लगाएं मुर्दाबाद के नारे

फिरोजाबाद: बांग्लादेश में हिंदूओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में व्यापारियों ने किया आक्रोश प्रकट

फिरोजाबाद। बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में व्यापारियों ने आक्रोश रैली निकालकर विरोध प्रकट किया। साथ ही बांग्लादेश के प्रधामंत्री यूनिस का पुतला दहन किया। 

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी के नेतृत्व में व्यापारियों ने घंटाघर से आक्रोश रैली निकाली। रैली सदर बाजार शास्त्री मार्केट, सिनेमा चौराहा, कंपनी बाग चौराहा, जैन मंदिर चौराहे पर पहुंची। जहॉ व्यापारियों बांग्लादेश के प्रधानमंत्री यूनुस का पुतला दहन कर बांग्लादेश मुर्दाबाद, युनूस खान मुर्दाबाद के नारे लगाकर आक्रोश प्रकट किया।

व्यापारियो ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर बांग्लादेश में हिंदू समाज की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की। पुतला दहन के दौरान प्रदेश मंत्री सुनील पैगोरिया, जिलाध्यक्ष रामनरेश कटारा, महिला जिलाध्यक्ष अनुपम शर्मा, सुधीर बंसल, भरत गोयल, संचित वर्मा, राम यादव, जीतू परिहार, महेंद्र द्विवेदी, निकेश जैन आदि मौजूद रहे।