फिरोजाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यालय पर दीपमालिका सजाई गई। जयंती सुशासन दिवस रूप में 25 दिसम्बर को मनाई जायेगी। जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगा।
भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्षस डॉ सतीश दिवाकर ने अटल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके दीपोत्सव मनाया।

वहीं जिलाध्यक्ष ने अटल के चित्र कार्यकर्ता, पदाधिकारियों को वितरित किये। इस दौरान जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ अमित गुप्ता, आकाश शर्मा, रामनरेश कटारा, शिव शंकर शर्मा, सुरेंद्र सावन झा, शैलेंद्र गुप्ता, सतीश चंद्र प्रजापति, महावीर प्रजापति, डॉ एसपी लहरी, अनुपम शर्मा, गोपाल कृष्ण सिंह, मुन्नी देवी, निर्मल शर्मा आदि मौजूद रहे।

