फिरोजाबाद: भाजपाईयों ने ग्राम विकास बैंक के नवागत अध्यक्षों का किया स्वागत

फिरोजाबाद: भाजपाईयों ने ग्राम विकास बैंक के नवागत अध्यक्षों का किया स्वागत

फिरोजाबाद। ग्राम विकास बैंक फिरोजाबाद अध्यक्ष पद पर अरविंद पचौरी, शिकोहाबाद ग्राम विकास बैंक अध्यक्ष पद पर गोपाल आर्य के निर्विरोध चुने जाने पर दोनों ही नवागत अध्यक्षों को भाजपा महानगर द्वारा अटल पार्क में भव्य स्वागत किया गया। 

भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर, सदर विधायक मनीष असीज़ा ने अटल पार्क में ग्राम विकास बैंक फिरोजाबाद के अध्यक्ष अरविंद पचौरी, शिकोहाबाद ग्राम विकास बैंक के अध्यक्ष गोपाल आर्य का निर्विरोध चुने जाने पर माला पहनाकर स्वागत किया। दोनों अध्यक्षों के कार्यकाल में विकास बैंक में किसानों की समस्याओं का त्वरित निदान होगा। किसानों को खेती में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए पैसे की किसी कमी का अभाव नहीं होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकासशील योजनाओं को बल मिलेगा। स्वागत समारोह में कन्हैयालाल गुप्ता, सुनील शर्मा, ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव, दीपक गुप्ता कालू, शैलेंद्र गुप्ता शालू, आकाश गुप्ता, हार्दिक, शिवम दीक्षित, योगेंद्र बाबा, संतोष शर्मा, विद्याराम वर्मा, सुधारकांत कुलश्रेष्ठ, संदीप पचौरी, कृष्णकांत शर्मा आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।