फिरोजाबाद: चैकिंग अभियान में यातायात पुलिस ने 685 वाहनों के किये चालान, तीन सीज  

फिरोजाबाद: चैकिंग अभियान में यातायात पुलिस ने 685 वाहनों के किये चालान, तीन सीज  

फिरोजाबाद। जनपद में यातायात पुलिस द्वारा चलाएं जा रहे चैकिंग अभियान में 685 वाहनों का चालन कर तीन वाहन सीज किये है। चार पहिया वाहनों के शीशो ंपर लगी काली फिल्म हटवाई। सीओ यातायात तेजस त्रिपाठी के नेतृत्व में यातायात प्रभारी महेश सिंह ने टीम के साथ शहर के विभिन्न चौराहो पर कड़ी चैकिंग की गई। जिसमें बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, ढोने वाले वाहन सहित 685 वाहनों के चालन किये गये। तीन वाहनों को सीज किया है। पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए चैकिंग अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।