फिरोजाबाद। नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव में तीन विधायकों के साथ मतदान किया। जिनमें नगर विधायक मनीष असीजा, टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर, शिकोहाबाद विधायक डॉ मुकेश वर्मा एवं निगम के 70 पार्षदों ने मतदान करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन कराया। जिसमें मुनेद्र सिंह यादव, धर्मपाल सिंह राठौर, कृष्णवीर, श्याम सिंह यादव, देवेंद्र राजपूत, मनोज शंखवार जीत हासिल की है।
छह कार्यकारिणी सदस्यों के लिए चुनावों में कुल आठ प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें से छह ने जीत दर्ज कर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में स्थान बनाया। भाजपा पार्षद मुनेंद्र यादव ने सर्वाधिक मत प्राप्त कर सभी को चौंका दिया। चुनाव में धर्मपाल सिंह राठौर, मुनेंद्र यादव, श्याम सिंह यादव, कृष्णवीर, मनोज शंखवार और देवेंद्र कुमार विजयी घोषित किए गए। वहीं, रानी देवी और अलका को हार का सामना करना पड़ा। महापौर कामिनी राठौर ने सभी विजयी सदस्यों को मनोनयन पत्र प्रदान किए और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

