फिरोजाबाद: दस हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली से घायल

फिरोजाबाद: दस हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली से घायल

फिरोजाबाद। एसएसपी के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान में पुलिस ने दस हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि थाना प्रभारी टूंडला अनिल कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि एक बदमाश प्रतापपुर रोड किसी घटना को अंजाम देने के लिए खड़ा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी करना शुरू कर दिया। पुलिस को देखकर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जबाबी कार्यवाही दस हजार के इनामी बदमाश कमल उर्फ संजय उर्फ राकेश पुत्र चरन सिंह निवासी गांव मंगली थाना रिजोर एटा हॉल निवासी गीता एन्क्लेब उत्तम नगर दिल्ली पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने पकड़कर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाश के पास से एक तमंचा कारतूस, चार चाबी के गुच्छा और एक बिना नम्बर की बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है। पुलिस ने उसके ऊपर दस हजार का इनाम घोषित है। 

फिरोजाबाद: दस हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली से घायल