फिरोजाबाद: डेयरी में आग लगने से भैंस की तीन बच्चंे जलकर मरें, स्वामी झुलसा

-अग्नि कांड में लाखों की छति, फायरबिग्रेड ने बुझाई आग

फिरोजाबाद: डेयरी में आग लगने से भैंस की तीन बच्चंे जलकर मरें, स्वामी झुलसा

फिरोजाबाद। दूध डेयरी में अचानक आग लगने से तीन भैंसो के बच्चे जिंदा जल गये। डेयरी स्वामी झुलस गया। भीषण अग्निकांड पर फायरबिग्रेड की टीम ने बमुश्किल काबू पाया। आग में लाखों रू. की छति हुई है। थाना लाइनपार क्षेत्र के गांव रूपसपुर निवासी विनोद कुमार उपाध्याय अपने खेत में बाड़ा बनाकर डेयरी चलाते है। डेयरी में कई गाय और भैंसे रहती है। मंगलवार की प्रात अचानक बाड़े में आग लग गई, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की जानकारी होने पर ग्रामीण एकत्रित हो गये और आग बुझाना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी होने पर फायरबिग्रेड पहुंच गई और कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। डेयरी स्वामी विनोद आग बुझाने में झुलस गया है। आग में भैसों के तीन बच्चें जिंदा जलकर मर गये। डेयरी स्वामी का लाखों रू. का नुकसान हुआ है। पीडित को आर्थिक मुआवजा दिलाने की मांग की है।

फिरोजाबाद: डेयरी में आग लगने से भैंस की तीन बच्चंे जलकर मरें, स्वामी झुलसा