फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा की मासिक बैठक में समाज की एकजुटता और युवा उत्थान का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने कहा कि आगामी कार्ययोजना तैयार करना, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और विप्र समाज के युवाओं के लिए विकास के नए अवसर सृजित करना है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक संगठन की पहुंच होनी चाहिए, सामूहिक रूप से सामाजिक उत्थान के लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें। प्रीति शर्मा ने कहा कि हमें अपनी जाति के साथ-साथ अन्य समाजों के प्रति भी उदारता और श्रेष्ठता के आधार पर सम्मान का भाव रखना चाहिए। सीताराम शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण का दृष्टिकोण सदैव व्यापक और समावेशी रहा है। कमलेश शर्मा ने कहा कि वे समाज सेवा के कार्यों में तन, मन और धन से पूरी तरह समर्पित रहेंगे। बैठक में संदीप तिवारी, मिथलेश शर्मा, राघवेन्द्र कुमार, राजेन्द्र प्रताप शर्मा, संजय कुमार पाराशर, स्नेह शर्मा आदि मौजूद रहे।
फिरोजाबाद: एकजुटता के साथ युवाओं के उत्थान के लिए लिया संकल्प

