फिरोजाबाद। श्रीमद्भागवत कथा, गायत्री महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन का मंगल कलश यात्रा के साथ शुभारम्भ हुआ। सौभाग्यवती महिलाऐं सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थी। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रथ पर विराजमान सोहम् महामंडल के अध्यक्ष स्वामी सत्यानंद महाराज के साथ अनेक वरिष्ठ संत महापुरुष रथों में सवार होकर चल रहे थे।
सोहम् महामंडल द्वारा सात दिवसीय धार्मिक आध्यात्मिक आयोजन मंगलवार से शुरू हो गया है। कलश यात्रा प्रात आठ बजे सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से शुरू होकर सदर बाजार, घंटाघर, गंज चौराहा, पुराना डाकखाना चौराहा, कोटला रोड होती हुई रामलीला मैदान कथा पंडाल में पहुंची। जहॉ कथा व्यास ने मंत्रोच्चारण के साथ कलशों को स्थापित कराया। 751 सौभाग्यशाली महिलाऐं सिर पर मंगल कलश धारण कर यात्रा में चल रही थीे।
कलश यात्रा का शुभारम्भ सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, भगवान दास जैन, मुनेंद्र बंसल, अभिषेक गर्ग, संतोष अग्रवाल, भगवान अग्रवाल, संजय मित्तल, पवन अग्रवाल, हरवंश शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। कलश यात्रा में सबसे आगे बैड बाजे मधुर ध्वनि बजाकर चल रहे थे। रामलीला मैदान में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ पूर्व एमएलसी डॉ दिलीप यादव, किड्स कॉर्नर स्कूल के प्रशासक डॉ मयंक भटनागर ने किया। व्यासपीठ कथा भूषण रामगोपाल शर्मा शास्त्री वृंदावन ने प्रथम दिन भागवत कथा का वर्णन किया।
कथा के मुख्य यजमान संजय पचौरी, रेखा पचौरी, यज्ञपति संजय शर्मा, पूनम शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, द्विजेन्द्र मोहन शर्मा, शिवनारायण यादव, सर्वेश दीक्षित, उमाकांत पचौरी एड, संजय अग्रवाल, गोपाल बिहारी, हरिओम वर्मा, प्रमोद राजोरिया, अनुग्रह गोपाल, विकास लहरी, राकेश तिवारी, कपिल अग्रवाल, अश्वनी शर्मा, महेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

