फिरोजाबाद: गर्भवती महिला की संद्विग्ध मौत, मायका पक्ष ने लगाया लापरवाही का आरोप

फिरोजाबाद: गर्भवती महिला की संद्विग्ध मौत, मायका पक्ष ने लगाया लापरवाही का आरोप

फिरोजाबाद। एक गर्भवती महिला की हालत खराब हो गई। ससुरालीजन उसे लेकर सौ शैया महिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर घर आ गये। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज के प्रताड़ित करने और मारपीट के बाद ठीक से उपचार न कराने का आरोप लगाया। 

थाना मटसेना के गांव नगला मुल्ला निवासी नफीस ने 22 वर्षीय बेटी फरहा की शादी एक वर्ष पूर्व रामगढ़ के नूरनगर निवासी  अरमान के साथ की थी। फरहा आठ माह की गर्भवती थी। शुक्रवार सुबह की उसकी तबीयत बिगड़ी थी। इसके बाद मृत्यु हो गई। वहीं सूचना पर नफीस रिश्तेदारों के साथ बेटी के घर पहुंचे।

उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी को शादी के बाद से ही प्रताड़ित किया जाता था। उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद उपचार में लापरवाही बरती गई, जिससे बेटी की मृत्यु हुई। इंस्पेक्टर संजीव दुबे ने बताया कि परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है। पीएम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।