फिरोजाबाद: गृह कलह से दुखी महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

फिरोजाबाद: गृह कलह से दुखी महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

फिरोजाबाद। गृह कलह से दुखी एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। थाना जसराना के गांव खडीत निवासी 24 वर्षीय भावना उर्फ पिंकी पत्नी अवनीश कुमार का ससुरालीजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बीती रात उसने फांसी का फंदा लगा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मायका पक्ष ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।