फिरोजाबाद। कड़ाके की ठंड और शीत लहर को देखते स्थानीय प्रशासन द्वारा जनहित में राहत कार्य तेज कर दिए गए हैं। सिरसागंज के रैन बसेरों में असहाय और जरूरतमंद लोगों को कम्बलों का वितरण किया गया। जिलाधिकारी रमेंश रंजन ने अधीनस्थों के साथ नगर पालिका सिरसागंज में बने रेन बसेरो का निरीक्षण करते हुए गरीब, असहाय लोगों को कम्बलों का वितरण किया। इसके अलावा कई स्थानों पर खुले आसमान के नीचे सौ रहे कम्बल प्रदान किये।
फिरोजाबाद: कड़ाके की सर्दी में डीएम ने गरीबों को बांटे कम्बल

