फिरोजाबाद। लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात दो कार में भीषण टक्कर हो गई। जिसमें चार कार सवार घायल हुए है। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में भर्ती कराया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को हटवाया। घटना मटसैना क्षेत्र की है।
कानपुर में थाना रायपुरवा निवासी विनोद कुमार और सतीश कुमार आगरा से लखनऊ जा रहे थे। वहीं दूसरी कार में सवार चालक बहादुर सिंह और रवि निवासीगण खैरागढ़, आगरा भी लखनऊ जा रहे थे। वे माइलस्टोन पर 43.6 किलोमीटर पहुंचे थे। एक ने दूसरी कार में पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों कार में सवार चारों लोग घायल हो गए। सू
चना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद भेजा है। थानाध्यक्ष विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद घायल गंतव्य को निकल गए। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
