फिरोजाबाद। आल इंडिया सॉफ्टवॉल क्रिकेट चौंपियनशिप महिला, पुरुष का आयोजन स्व. सतीश प्रकाश मित्तल, कैलाश चंद्र अग्रवाल, सुखरानी भटनागर, मालती देवी गुप्ता की स्मृति में किया जा रहा है। गुरूवार को उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश की टीम के बीच मैंच हुआ। जिसमें मध्यप्रदेश की टीम 27 रनों से विजेता रही।
जिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में एस.आर.के कॉलेज के ग्राउंड पर आयोजित ऑल इंडिया सॉफ्टवॉल क्रिकेट चौंपियनशिप महिला में उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश की टीम के बीच मैंच खेला गया। जिसमें मध्य प्रदेश की कप्तान भूमिका ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मध्य प्रदेश की टीम ने पहले खेलते हुए चार विकेट खोकर 78 रन बनाए। जिसमें इशिका ने 24, प्राची ने 17, सलोनी ने 12 रनों का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम पांच विकेट खोकर मात्र 51 रन ही बना सकी। वूमेन ऑफ़ द मैच पुरस्कार मुख्य अतिथि उमेश शर्मा, महेश चन्द गुप्ता के द्वारा मध्य प्रदेश की प्राची को प्रदान किया। सचिव अनिल लहरी ने बताया की नौ जनवरी को दोनों वर्गों के फाइनल मैच खेले जाएंगे। उसके बाद पुरुस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जायेगा।
