फिरोजाबाद: महापौर, नगर आयुक्त ने गर्भवती महिलाओं कराई गोदभराई, आंगनबाडी कार्यकत्रियों को बांटे बर्तन

फिरोजाबाद: महापौर, नगर आयुक्त ने गर्भवती महिलाओं कराई गोदभराई, आंगनबाडी कार्यकत्रियों को बांटे बर्तन

फिरोजाबाद। हॉट कुक्ड मील योजना के अंतर्गत नगर निगम द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रो के लिए भोजन बनाने के लिए और बच्चों को स्वच्छ, पौष्टिक भोजन परोसने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं को बर्तनों का वितरण करते हुए गर्भवती महिलाओं गोदभराई की गई। 

पॉलीवाल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में महापौर कामिनी राठौर, नगर आयुक्त गुंजन द्विवेदी ने कहा कि हॉट कुक्ड मील योजना का मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों से जुड़े हुये गरीब परिवार के बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण, गरम, पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है। जिससे बच्चों की शारीरिक एवं मानसिक विकास को सुदृढ़ किया जा सके। स्वच्छ बर्तनों के माध्यम से भोजन बनाने एवं वितरण से बच्चों के स्वास्थ की रक्षा होगी। यह कुपोषण के विरूद्ध प्रभावी कदम है।

फिरोजाबाद: महापौर, नगर आयुक्त ने गर्भवती महिलाओं कराई गोदभराई, आंगनबाडी कार्यकत्रियों को बांटे बर्तन

नगर निगम बच्चो, महिलाओं एवं समाज के कमजोर वर्गाे के कल्याण हेतु निरन्तर संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। आंगनवाड़ी केंद्रों को आवश्यक संशाधन उपलब्ध कराना, इसी पहल का एक महत्तवपूर्ण अंग है। कार्यक्रम में 426 आंगनवाड़ी केंद्रों के लिये बर्तन वितरित किये गये। जिसमें 287 केंद्रों के लिए खाना पकाने, 139 केंद्रों के लिये खाना परोसने के बर्तन वितरित किये गये।

इस मौके पर गर्भवती महिलाओं की महापौर, नगर आयुक्त ने गोदभराई की। कार्यक्रम में पूनम शर्मा, ऊषा देवी राठौर, रानी देवी,  रेखा यादव, अनिल शंखवार, सत्यप्रकाश, कृष्णवीर, सुभाष राठौर, सुनील वर्मा, शांति देवी, देवेन्द्र, भगवान सिंह झा, अलकाव, सत्यप्रकाश, इकरार, दिनेश चंद्र, बिन्नु राठौर, के अलावा सहायक नगर आयुक्त निहाल चंद्र, कर निर्धारण अधिकार नीरज पटेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी वीरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।