फिरोजाबाद। महिला व्यापार मंडल महानगर की बैठक में महिला सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। जिसमें महानगर अध्यक्ष नीतू शर्मा ने कहा कि फरवरी में होने वाले महिला सम्मेलन में जिले की सैकड़ों महिला व्यापारी सम्मिलित होगी और अपनी समस्याऐं रखेंगी। कीर्ति कुलश्रेष्ठ को महिला महानगर उपाध्यक्ष, रमा भदोरिया को संगठन की सदस्यता दिलाई। बैठक में रीना शर्मा, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामबाबू झा, महामंत्री दिनेश यादव, मुक्ति शर्मा, रीना शर्मा, बबीता गुप्ता, सुमित्रा यादव, ममता गुप्ता, दीपिका यादव, आरती शर्मा, प्रिया, उर्वशी शमा, आदि महिला व्यापारी मौजूद रही।
फिरोजाबाद: महिला सम्मेलन की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा

