फिरोजाबाद। तुलसी महिला मोर्चा ने तुलसी दिवस पर चौमुखी महादेव मंदिर में तुलसी का पूजन किया। तुलसी को महिलाओं ने कुमकुम लगाया और चुनरी उढ़ाई। आशा भट्ट, श्रद्धा दुबे पालिकाध्यक्ष को सुहाग का सामान भेंट किया। सभी बहनों ने तुलसी मैया की फल, मिठाई, मेवा, मिष्ठान से परिक्रमा लगाई। संजू शर्मा, सुनीता तिवारी, मीना शर्मा, सुमित्रा शर्मा, स्वदेश तिवारी, उषा पचौरी, शालिनी यादव, ममता यादव, ममता दुबे, शालिनी दुबे, शशि चतुर्वेदी, नूतन शर्मा ने तुलसी का पूजन किया। शिकोहाबाद नगर पालिका अध्यक्ष रानी गुप्ता ने तुलसी मैया की पूजा करके, सभी महिलाओं को तुलसी दिवस की शुभकामनाएं दी।
फिरोजाबाद: महिलाओं ने किया तुलसी पूजन

