फिरोजाबाद। नवदुर्गा मंदिर दुर्गा नगर में मॉ भगवती भव्य पोशाक यात्रा 31 दिसम्बर को गाजे-बाजे के साथ निकाली जायेगी। पोशाक यात्रा कैला देवी मंदिर से शुरू होकर हनुमान रोड, राजेंद्र विश्राम गृह, दुर्गा नगर होती हुई गली नं. 3 स्थित मॉ दुर्गा मंदिर पर पहुंचेगी। मंदिर महंत महेंद्र मिश्रा ने बताया पोशाक यात्रा प्रात दस बजे शुरू होगी। मंदिर पहुंचने के बाद विधि-विधान से मॉ भगवती पोशाक पहनाई जायेगी। नववर्ष प्रातः हवन यज्ञ कर माता रानी का भोग प्रसाद लगाकर प्रसाद वितरण किया जाएगा।

