फिरोजाबाद: नगर में एक फरवरी से होगी श्रीराम कथा की अमृत वर्षा

फिरोजाबाद: नगर में एक फरवरी से होगी श्रीराम कथा की अमृत वर्षा

फिरोजाबाद। नगर में श्री राम कथा की अमृत वर्षा होगी। जिसकी मंगल कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली जायेगी। सौभाग्यवती महिलाऐं सिर पर मंगल कलश लेकर चलेगी। 

रामलीला मैदान में एक फरवरी से आयोजित होने वाली श्रीराम कथा के आयोजक आचार्य संतोष शर्मा ने बताया कि केवल राम मंदिर निर्माण हो जाने से ही राम राज्य नहीं आ सकता, अपितु राम के आचरण को जन-जन तक पहुँचाना भी आवश्यक है। इसी उद्देश्य से रामकथा का आयोजन एक से दस फरवरी तक रामलीला मैदान में किया जा रहा है।

सी.ए. प्रवीन गर्ग, रामनरेश कटारा ने बताया कि समस्त हिंदुओं को राम के जीवन से जोड़ने के उद्देश्य से किया जा रहा है। वार्ता के दौरान कृष्ण कुमार कनक, पार्षद पूनम शर्मा, प्रदीप कौशिक, आचार्य सुधीर कुमार शर्मा, पार्षद धर्मपाल राठौर, अनुपम गुप्ता, विनय विद्यार्थी बंटू, मनोज सिकरवार, उमेश चंद्र शर्मा, महेश गुप्ता, ममता गर्ग, शुशीला शर्मा, शिवम शर्मा, राजेश दुबे आदर्श, ध्रुव कुमार आचार्य, भानु उपाध्याय आदि मौजूद रहे।