फिरोजाबाद। शासन द्वारा निर्धारित 70 करोड़ के लक्ष्य का पूरा करने के लिए नगर निगम द्वारा बड़े बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कुर्की कार्यवाही की गई। इस दौरान टीम ने मौके पर एक लाख 30 हजार रू. टैक्स जमा कराया। नगर निगम द्वारा मोहल्ला किशन नगर, ठारपूठा, संतोष नगर, पुरुषोत्तम नगर, नगला करन सिंह, इंदिरा कॉलोनी आदि मौहल्लों में कुर्की अभियान चलाया गया। टीम ने किशन नगर, पुरुषोत्तम नगर, नगला करन सिंह और इंदिरा कॉलोनी में दुकानों को सील किया गया। किशन नगर में दस दुकानें सील की गई, जिनमें से तीन दुकानदारों ने 70 हजार रू. जमा कर दिये। इसके बाद तीन दुकानों की सील खोल दी गई। अन्य स्थानों पर दुकानदारों द्वारा लगभग 60 हजार रू. का भुगतान करने पर सीलिंग की कार्रवाई रोक दी गई। निगम अधिकारियों ने बकायेंदारों से समय से गृहकर, जलकर का भुगतान करने की अपील करते हुए कहा कि अनावश्यक ब्याज और कुर्की नीलामी की कार्रवाई से बचें। कार्रवाई के दौरान कर अधीक्षक सुदेश यादव, कर संग्रहकर्ता अरविंद कुमार, ईटीएफ की टीम सहित कर विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
फिरोजाबाद: निगम ने बड़े बकायेदारों के खिलाफ चलाया कुर्की अभियान, दस दुकान की सील

