फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा कराएं जा रहे निर्माण कार्यो को समय से पूर्ण कराने के लिए जिलाधिकारी ने निगम अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। निर्माण कार्यो की आधारभूत संरचना विकसित होनी चाहिएं, जिससे जनता असुविधाओं का सामना ना करना पड़े।
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने नगर आयुक्त गुंजन द्विवेदी, मेयर कामिनी राठौर के साथ निर्माणधीन परियाजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा सामान्य वर्ग के व्यक्तियों के लिए मैरिज हॉल, मीटिंग हॉल या अन्य सुविधाजनक चीजों का विकास करें, जिससे उनके जीवन में गुणात्मक बदलाव हो सके। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत कम्युनिटी सेंटर, बहुउद्देशीय हॉल का निरीक्षण किया, यह बहुउद्देशीय हाल मै. स्वरूप कंस्ट्रक्शन द्वारा 977.73 लाख की लागत से निर्मित किया जा रहा है। यह कार्य एक जुलाई 2026 तक पूरा होना है। इसके निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखा जायें। निर्माण में कार्य में हो रही प्रयुक्त ईंट, सीमेंट व मोरम की गुणवत्ता को भी देखा।
इसके बाद 1.24 किलोमीटर लम्बाई की स्मार्ट रोड का निरीक्षण किया। सड़क को खुदवाकर वहां पर लगे हुए टाइल्स की गुणवत्ता को परखा। राज्य सिटी स्मार्ट योजान्तर्गत जलकल कार्यालय रसूलपूर रोड पर जोनल कार्यालय के निर्माण कार्य को देखा। जलेसर रोड चौराहे पर सीएम ग्रेड प्रोजेक्ट फेस-2 के अंतर्गत 26 करोड़ की लागत से चल रहे कार्यों को देखा। जलकल विभाग परिसर में वर्किंग वूमेन हॉस्टल और टाउन हॉल के अलावा अन्य परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को समय से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अब्बास हसन नकवी के निगम अधिकारी मौजूद रहे।

