फिरोजाबाद: यातायात अभियान में 472 वाहनों का चालन कर, पांच वाहन किये सीज

फिरोजाबाद: यातायात अभियान में 472 वाहनों का चालन कर, पांच वाहन किये सीज

फिरोजाबाद। एसएसपी के निर्देशन में चलाएं जा रहे यातायात अभियान में चैकिंग के दौरान 472 वाहनों का चालान कर पांच वाहनों को सीज किया है। सीओ यातायात तेजस त्रिपाठी के नेतृत्व में यातायात प्रभारी महेश सिंह ने यातायात टीम के साथ बाईपास मार्ग के चौराहो पर विशेष अभियान चलाया। जिसमें बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी वाले वाहनों एवं यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 742 चालान किये है। चार पहिया वाहनों से काली फिल्में उतरवाई। कागजों के आभाव में पांच वाहनों को सीज किया है।