फिरोजाबाद: चित्रकला में योग्यता प्रथम, प्रज्ञा द्वितीय रही

फिरोजाबाद: चित्रकला में योग्यता प्रथम, प्रज्ञा द्वितीय रही

फिरोजाबाद। जन कल्याण विकास समिति, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संहयोग से पर्यावरण विषय पर चित्रकला प्रतियोगित आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने चित्रकला के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 

संस्कार इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता योग्यता यादव प्रथम, प्रज्ञा चौहान द्वितीय, श्वेता तृतीय रही। सांत्वना स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सहायक वैज्ञानिक अधिकारी सुनील सिंह चौहान ने कहा कि वाहनों से निकलने वाली धुऐ से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। इसके बचाव के अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर उनका संरक्षक करना चाहिए।

सचिव कृष्णमोहन चक्रवर्ती ने कहा प्लास्टिक अपशिष्ट पर्यावरण के लिए हानिकारक है, इसे नदी व नालों में खुले में निस्तारित ना करें। इस दौरान प्रबंधक पन्नालाल शर्मा, प्रधानाचार्य शिवानी गुप्ता, योगेश कुमार, पाखी तिवारी, राजीव कुमार, सोनम झा, प्रदीप शर्मा, प्रियांशु चक आदि मौजूद रहे।