फिरोजाबाद। लॉर्ड कृष्णा स्टेडियम में चल रहे राजा का ताल प्रीमियर लीग में सोमवार को दो मुकाबले हुए। पहला मुकाबला उमेश विक्ट्री वॉरियर्स और ग्लोरियस आध्विक के मध्य खेला गया। जिसमें उमेश विक्ट्री वॉरियर्स की टीम ने पहले खेलते हुए 7 विकेट खोकर 155 बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्लोरियस आध्विक की टीम 148 रन ही बना सकी। उमेश विक्ट्री वॉरियर्स ने मैच को जीत लिया। दूसरा मुकाबला पाइनले पैंथर्स और युवान यंग स्टार के मध्य खेला गया। जिसमें पाइनले पैंथर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते 166 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी युवान यंग स्टार की टीम ने 16 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और जीत दर्ज की। इस दौरान उमेश, अंशु, ओमेंद्र, आर्यन, बिट्टू, पप्पू आदि मौजूद रहे।
फिरोजाबाद: उमेश विक्ट्री वॉरियर्स और युवान यंग स्टार ने मारी बाजी

