फिरोजाबाद। प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट द्वारा दो दिवसीय प्रज्ञा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें देश-विदेश की साहित्य, कला, खेल तथा समाज सेवा से जुड़ी चौबीस चयनित विभूतियों को सम्मानित किया गया।
आईवी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ यशपाल यश, मुकुल पाराशर, डॉ संध्या द्विवेदी ने दीप प्रज्जवलन कर किया। सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि यह ट्रस्ट फिरोजाबाद के साहित्य को अंतरराष्ट्रीय पहचान प्रदान कर रहा है। ट्रस्ट के संस्थापक, प्रबंध सचिव कृष्ण कुमार कनक ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। संस्थापक अध्यक्ष अभिषेक मित्तल क्रांति ने प्रज्ञा संस्था की 14 वर्षों की प्रगतिशील यात्रा पर संक्षेप में प्रकाश डाला। मुख्य निदेशक डॉ. अपूर्व चतुर्वेदी, अतिरिक्त उपाध्यक्ष मनोज सिकरवार, संयुक्त सचिव संजेश नारायण शर्मा के नामों की घोषणा की।


