फिरोजाबाद: समाज को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए युवाओं की आवश्यकता-अनूप चंद्र जैन

-जैन समाज के गोत्रों का हुआ सम्मेलन 

फिरोजाबाद: समाज को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए युवाओं की आवश्यकता-अनूप चंद्र जैन

फिरोजाबाद। जैन समाज के गोत्रों के सम्मेलन में अनेकों कार्यक्रमों का समावेश रहा। वक्ताओं ने कहा कि जैन समाज को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए वर्तमान में युवाओं की अधिक आवश्यकता है। आपस में टकराव से बचें और सब का सम्मान करें। 

जैन दिगम्बर युवा संघर्ष समिति द्वारा जैन समाज के गोत्रों का सम्मेलन हुआ। जिसमें ंमुख्य अतिथि अनूप चंद्र जैन एड, समिति अध्यक्ष संजय जैन पीआरओ ने कहा कि संगठन में शक्ति है, तो सब कुछ सम्भव है। महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अध्यक्ष नीतेश जैन नाटी व उनकी टीम का सम्मान किया गया। ध्वजारोहण देवेन्द्र रसूलपुर, विजय जैन एड ने किया। मंगलाचरण जितेन्द्र जैन जीतू, मंच उद्घाटन मुकेश जैन रेमजा, कुलदीप मित्तल एड ने किया। जैन गोत्रों के सम्मेलन में पद्मावती पुरवाल से डा धीरेन्द्र जैन, लमेचूबाल समाज से राहुल जैन खरोआ, महा समिति से संजय जैन बल्ले, जयसवाल समाज से महावीर प्रसाद जैन, अग्रवाल जैन समाज से निमेष जैन, पल्लीवाल समात्र से संजीव जैन आदि अध्यक्ष प्रतिनिधि ने भाग लिया।

सम्मेलन में जैन दिगम्बर युवा संघर्ष समिति के द्विवार्षिक चुनाव पर चर्चा हुई। समिति ने संजय जैन पीआरओ को चुनाव अधिकारी बनाया।  कार्यक्रम में संदीप जैन, संजीव कांत जैन, धीरेश जैन सिंघई, आशीष जैन, अंकित जैन, धर्मेन्द्र जैन, अंकित जैन, अरुण जैन केमिकल, अनुज जैन तुलसी बिहार, सुनील जैन, शैलेन्द्र जैन, सनी जैन, प्रवीण जैन, मानिक चंद्र जैन, प्रदीप जैन,मनीष जैन, मुकेश जैन, मयंक जैन माइक्रोटेक, राजेश जैन, रमेश चंद्र जैन, अंजय जैन, विशाल जैन एड, सौरभ जैन आदि उपस्थित रहे।