फ़िरोज़ाबाद: बच्चों ने पोस्टर के माध्यम से डायरिया से बचाव का दिया संदेश

-स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ओआरएस व जिंक का किया वितरण  

फ़िरोज़ाबाद: बच्चों ने पोस्टर के माध्यम से डायरिया से बचाव का दिया संदेश

फ़िरोज़ाबाद। पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया और केनव्यू के सहयोग से “डायरिया से डर नहीं” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चो ंने बढ़-चढकर प्रतिभाग किया।  

पीएमश्री कम्पोजिट स्कूल मथुरा नगर में बीएसए आशीष पाण्डेय के निर्देशन में “डायरिया से डर नहीं” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई। जिसमें 40 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें आरिफ प्रथम, भूमि द्वितीय, पलक तीसरे स्थान पर रहीं। इशिका को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। रोल प्ले में दिव्या, नंदनी और अलका अव्वल रही। वहीं छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ओआरएस और जिंक का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य रक्षा कुलश्रेष्ठ ने किया।

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि बच्चों को डायरिया से बचाव की जानकारी देते हुए कहा कि अपने हाथों को सही से धोऐ, उसके बाद ही भोजन करें। पीएसआई इंडिया की कोमल घई ने बताया कि ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम का उद्देश्य शून्य से पांच साल तक के बच्चों की डायरिया के कारण होने वाली मृत्यु दर को शून्य करना और दस्त प्रबंधन को बढ़ावा देना है। डायरिया से किसी भी बच्चे की मौत न होने पाए, इसके लिए समुदाय में जागरूकता बहुत जरूरी है।

अर्बन हेल्थ सेंटर कौशल्या नगर के डॉ. आकाश ने 60 बच्चों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही ओआरएस, जिंक, कैल्सियम और आयरन का भी वितरण किया। कार्यक्रम में  पीएसआई इंडिया से राजेश कुमार, कैफुल हसन, लैब टेक्निशियन प्रशांत शर्मा, फर्मासिस्ट भूनेष कुमार, आशा वर्कर ज्योति के अलावा शिक्षिका प्रीति, मानवी शर्मा, पूजा भारती आदि मौजूद रहे।