फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा कराएं गये विकास कार्यो का नगर आयुक्त ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नगर आयुक्त प्रशांत नागर में जलकल विभाग परिसर में निर्माणाधीन टाउन हॉल, वर्किंग वूमेन हॉस्टल, गांधी पार्क के पीछे बने सीनियर केयर सेंटर, भारत माता पार्क, रामलीला मैदान, पारसनाथ पार्क, सुभाष चौराहा, नगला भाऊ चौराहा, मीरा ग्लास चौराहा आदि कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टाउन हॉल एवं वर्किंग वुमन हॉस्टल के समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण कराए जाने, सीनियर केयर सेंटर के संचालन कार्य, प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण कराए जाने एवं भारत माता पार्क में आवश्यक व्यवस्थाओं को पूर्ण कराए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त निहाल चंद्र मौजूद रहे।
फिरोजाबाद: निर्माणधीन कार्यो का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, देखी व्यस्थाएं

