फिरोजाबाद। शहर में हाईवे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के ऊपर काम करते समय दो श्रमिक हाईटेंशन तार से सरिया टक्राने से गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। कुछ समय के काम प्रभावित हुआ। काम कर रहे अन्य श्रमिक एक साथियों को सरकारी ट्रामा सेंटर ले गए। जहॉ श्रमिकों को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। पीलीभीत में माधव टांडा थानाक्षेत्र के रामनगरा निवासी 30 वर्षीय सोनू और 28 वर्षीय ग्लोक सुभाष तिराहे के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज के ऊपर काम कर रहे थे। दोनों ने एक सरिया ऊपर उठाई, जो पास से गुजरे हाई वोल्टेज तार से छू गई। जिससे दोनों करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गए। साथी कर्मचारियों ने देखा तो खलबली मच गई। दोनों को क्रेन की मदद से नीचे उतारा गया। साथी मजदूर सोनू को सरकारी ट्रामा सेंटर और ग्लोक को निजी ट्रामा सेंटर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को आगरा रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी उत्तर अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है।
फिरोजाबाद: ओबरब्रिज निर्माण में लोहे की सरिया हाईटेंशन तार से टकराई, दो श्रमिक झुलसे
