फिरोजाबाद: राजा के ताल में गाजे-बाजे के साथ निकली पालकी यात्रा

फिरोजाबाद: राजा के ताल में गाजे-बाजे के साथ निकली पालकी यात्रा

फिरोजाबाद। भगवान पार्श्वनाथ की जन्म जयंती विभिन्न कार्यक्रमों के साथ राजा का ताल स्थित जैन मंदिर में मनाई गई। आचार्य विद्यासागर के शिष्य बाल ब्रहमचारी सुनील भैया के सानिध्य में चंद्रप्रभु भगवान के जन्म कल्याणक एवं पार्श्वनाथ भगवान के तप कल्याणक पर पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी यात्रा राजा का ताल स्थित दिगम्बर जैन मंदिर से प्रारम्भ हुई, जो कि मुख्य बाजार होती हुई ऑर्चिड ग्रीन स्थित मंदिर पर पहुंची। जहॉ मूल नायाक पार्श्वनाथ भगवान का महामस्तिका अभिषेक किया गया। यात्रा में शामिल सौहर्धम इंद्र, इंद्राणी प्रभात जैन, रेनू जैन मुख्य रहे। यात्रा में शामिल सैकड़ो जैन बंधु श्रीजी के जयकारें लगाकर चल रहे थे। महिलाऐं एवं बालक-बालिकाऐं संख्या अधिक रही।