फिरोजाबाद: राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचित होने पर भाजपाईयों में हर्ष

-जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी चलाकर एवं मिष्ठान वितरण कर मनाया जश्न

फिरोजाबाद: राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचित होने पर भाजपाईयों में हर्ष

फिरोजाबाद। भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचित होने पर सुभाष तिराहे पर भाजपाईयों ने आतिशबाजी चलाकर एवं मिष्ठान वितरण कर हर्ष व्यक्त किया। 

मंगलवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के निर्वाचित होने पर सुभाष तिराहे पर आतिशबाजी चलाकर एवं मिष्ठान वितरण कर हर्ष व्यक्त किय।

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि हमारे नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के 2027 के चुनाव में पूरे जोश के साथ लगते हुए 2022 से भी बड़ी जीत पूरे प्रदेश में दर्ज कराएगा। इस अवसर पर नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्य परिषद सदस्य नानक चंद अग्रवाल का भी स्वाफा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

हर्ष व्यक्त करने वालों में महापौर कामिनी राठौर, ब्लाक प्रमुख डॉ लक्ष्मी नारायण यादव, शैलेंद्र गुप्ता शालू, दीपक गुप्ता कालू, आकाश गुप्ता, महेंद्र बंसल, सुनील टंडन, विनोद पचौरी, कमल दिवाकर, सुनील शर्मा, विष्णु सक्सेना, केशव फौजी, योगेश प्रताप सिंह बघेल, डॉ एसपी लहरी, अमित गुप्ता, शिवम दीक्षित, भारत सिंह वर्मा, अनुपम शर्मा, आकृति सहयोगी, रामलढेती लकी, केके गांधी, नरेश शर्मा नीटू, सुनील मिश्रा, अंकित तिवारी, हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया,  हिमांशु शर्मा, प्रमोद बघेल, यतेंद्र चक पिंकी आदि मौजूद रहे।