फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नगर में पथ संचलन निकाला गया। जिसमें कार्यकर्ता कदम से कदम ताल मिलाकर, हाथों में दंड लेकर चल रहे थे। पथ संचलन का नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पथ संचलन का शुभारम्भ एसएन रोड स्थित जीआर प्लाजा से मुख्य अतिथि हरवंश सिंह मल्हौत्रा, पंकज कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महानगर संघ चालक प्रदीप, प्रांतीय बौद्विक प्रमुख नरेंद्र ने संयुक्त रूप से किया। स्वयंसेवक कदम से कदम ताल मिलाते हुए गांधी पार्क चौराहा, बांग छिंगामल, सिनेमा चौराहा, जलेसर रोड, गांधीनगर तिराहा, महर्षि दयानंद मार्ग, तिलक कॉलेज, एसपी सिटी कार्यालय सर्विस रोड, रोडवेज बस स्टेंड, गांधी पार्क चौराहा होते हुए स्टेशन रोड जीआर प्लाजा मे पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित हुआ। जहॉ प्रांत के बौद्विक प्रमुख नरेंद्र वीर बाल दिवस के संबंध में विचार व्यक्त किये।
फिरोजाबाद: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
-नगरवासियों ने स्वयंसेवकों पर की पुष्प वर्षा

