फिरोजाबाद। जनपद में चलाएं जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 983 वाहनों का चालन कर पांच वाहनों को सीज किया है। सीओ यातायात तेजस त्रिपाठी के नेतृत्व में यातायात प्रभारी महेश सिंह ने टीम के साथ नगर के विभिन्न चौराहे पर दुपहिया, चार पहिया वाहनों की चैकिंग कर 983 वाहनों का चालन कर पांच वाहनों को सीज किया है। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
फिरोजाबाद: सड़क सुरक्षा माह में 983 वाहनों के किये चालान

