फिरोजाबाद: सीएम ग्रिड योजना से तीन चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण, होंगे 24 करोड़ खर्च 

-महापौर ने भाजपा जिलाध्यक्ष संग हवन-पूजन कर रखी निर्माण कार्य की आधारशिला

फिरोजाबाद: सीएम ग्रिड योजना से तीन चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण, होंगे 24 करोड़ खर्च 

फिरोजाबाद। सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत शहर के तीन प्रमुख चौराहों का 24 करोड़ 33 लाख, 46 हजार रू. से सौंदर्यीकरण कराया जायेगा। विद्युत पोलों को हटाकर अण्डर ग्राउंड कैबिल डाली जायेगी। जिससे जाम को मुक्ति भी मिलेगी। 

महापौर कामिनी राठौर ने भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के संग गोपाल आश्रम के समीप तीन चौराहे क्लब चौराहा, बौधाश्रम चौराहा, कोटला चुंगी चौराहा के सौंदर्यीकरण कार्य के निर्माण कार्य का हवन-पूजन कर शुभारम्भ किया। यह निर्माण कार्य 24 करोड़, 33 लाख, 46 हजार रू से नगर निगम द्वारा कराया जायेगा।

फिरोजाबाद: सीएम ग्रिड योजना से तीन चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण, होंगे 24 करोड़ खर्च 

महापौर ने बताया कि सीएम ग्रिड योजना से सेंट्रल बैंक से लेकर वीनस ऑटो तक दोनों ओर सर्विस रोड का चौड़ीकरण कराया जाएगा। सड़क किनारे लगी स्ट्रीट लाइटों को शिफ्ट किया जाएगा। विद्युत लाइन को भूमिगत किया जायगा। दोनो साइड के सर्विस रोड चौड़े होने से यातायात सुगम होगा। योजना के अंतर्गत बैंडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, पार्किंग व्यवस्था, वेंडिंग जोन तथा अन्य विकास कार्यों के साथ सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इससे स्थानीय दुकानदारों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, सत्यवीर गुप्ता, उदय प्रताप, मनोज ताऊ, रेखा यादव, दीपक गुप्ता कालू, पूनम शर्मा, हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया, कन्हा तिवारी, उपसभापति विजय शर्मा, पवन गुप्ता, अंकित तिवारी, आशीष दिवाकर, सुनील मिश्रा, भगवान सिंह, भगवानदास शंखवार, रेखा यादव, रमा देवी, नीरू, रेखा राठौर, रानी देवी, प्रमोद बघेल आदि मौजूद रहे।