फिरोजाबाद। नगर में सिक्खों के दसवे गुरू गुरू गोविदं सिंह का प्रकाश पर्व विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। प्रभात फेरी निकालकर जागरूक किया। गुरूदारे में अखंड पाठ हुआ। जिसमें सिक्ख समाज के महिला, पुरूषो और बच्चों ने मत्था टेककर गुरू को याद किया।
गुरू सिंह सभा द्वारा गुरूदारें में गुरू गोविंद प्रकाश पर्व मनाया गया। इससे पूर्व पांच दिन तक नगर में प्रभात फेरी यात्रा निकाली गई। जिसमें सिक्ख समाज के महिला-पुरूषों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। गुरूदारे में शब्द कीर्तन हुआ। साहब के अखंड पाठ में आगरा से आएं ज्ञानी गुरू सरन सिंह, नगर के ज्ञानी करनैल सिंह, ज्ञानी हरविंदर सिंह ने शब्द कीर्तन करते हुए गुरू गोविंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। गुरूद्वारा में कार्यक्रम के उपरांत लंगर प्रसादी को चखा। रात्रि में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, कीर्तन, कविता गायन किया गया।

गुरूदारें रंग-बिरंगी विद्युत झालरों से सजाया गया। जो रात्रि में दूधिया रोशनी के तरह जगमगा रहा था। इस अवसर पर हरवंश सिंह मल्होत्रा, कुलजीत सिंह बग्गा, कमलजीत सिंह, कुलदीप सिंह मल्होत्रा, अमरजीत सिंह, रंजीत सिंह सोढी, जसपाल सिंह, बलबंत सिंह, जितेंद्र पाल सिंह भाटिया, परमजीत सिंह, सुरजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, विक्की मल्होत्रा, त्रिलोचन सिंह, गुरूचरन सिंह के अलावा सिक्ख समाज की महिलाऐं आदि मौजूद रहे।

