फिरोजाबाद: शिक्षा के बिना स्वस्थ, समृद्ध समाज की स्थापना नहीं हो सकती

-नगर में मनाई गई सावित्रीबाई फूले की जयंती

फिरोजाबाद: शिक्षा के बिना स्वस्थ, समृद्ध समाज की स्थापना नहीं हो सकती

फिरोजाबाद। सावित्रीबाई फुले की जयंती हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाई गई। वक्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। 

सृजन दीक्षा केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यापर्ण व पुष्प अर्पित कर किया गया। डॉ प्राजंलि कुशवाहा प्रज्ञा ने कहा कि माता सावित्रीबाई का मानना था कि शिक्षा के बिना स्वस्थ और समृद्ध समाज की स्थापना नहीं की जा सकती; सबके लिए समान शिक्षा ही किसी भी देश को उन्नत और श्रेष्ठ बनती है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाखन सिंह कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं और बेटियों के द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य माता सावित्रीबाई फुले के प्रयासों का ही परिणाम है।

फिरोजाबाद: शिक्षा के बिना स्वस्थ, समृद्ध समाज की स्थापना नहीं हो सकती

बृजेश यादव, दीपक कुशवाहा और डॉ. राधेश्याम कुशवाहा ने कहा हमें आवश्यकता है कि हम फुले दर्शन से शिक्षा ग्रहण कर समाज को समरसता समानता के स्तर पर लेकर आए। अध्यक्षता कर रहे राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश कुशवाह ने सभी आगंतुक अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में जितेंद्र कुशवाहा, दीपक सिंह, कमला देवी, मुक्तेश देवी, रश्मी, डॉ कविता, शालिनी, दिव्या, यशोवर्धन कुशवाहा, लाखन सिंह कुशवाहा, अजीत सिंह कुशवाह, उमेश कुशवाहा, बंटू कुशवाहा, डॉ सुनील, रामू कुशवाहा, हरीश चंद्र कुशवाहा, योगेश, ललित शाक्य, लवकुश कुशवाहा, राजीव कुशवाहा, डॉ आकाश कुशवाहा, वीरपाल शाक्य आदि मौजूद रहे। 

फिरोजाबाद: शिक्षा के बिना स्वस्थ, समृद्ध समाज की स्थापना नहीं हो सकती

समाजिक समरसता मंच द्वारा साबित्रीबाई फूले की 195 वीं जयंती मनाई गई। जिसमें वक्ता कल्पना राजौरियों ने कहा कि साबित्रीबाई फूले के संघर्ष मय जीवन से शिक्षिकाओं, छात्राओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। बालिकाओं की शिक्षा उन्हीं की देन है। शिक्षित बेटी अपना भविष्य संवारने के साथ पूरे परिवार समाज को आगे बढ़ाती है। इस अवसर योगिता सोनी, अनुपम शर्मा, हेमलता शर्मा, सरिता, देवेंद्र, नीलू, मंजू, सरोज, निर्मिला, सुमन आदि मौजूद रहे। 

फिरोजाबाद: शिक्षा के बिना स्वस्थ, समृद्ध समाज की स्थापना नहीं हो सकती