फिरोजाबाद: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व शिवालयों में हुई पूजा अर्चना

-भाजपा जनप्रतिनिधि, मंडलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया पूजन

फिरोजाबाद: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व शिवालयों में हुई पूजा अर्चना

फिरोजाबाद। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर भाजपा द्वारा जिले के शिवालयों में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये। जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं, शिवभक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की।
भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 1000 वर्षों की अडिग आस्था का उत्सव धाम से मनाया गया। जनवरी 1026 ईस्वी में ग़ज़नी के महमूद द्वारा सोमनाथ मंदिर को ध्वस्त किया गया था। पुन निर्माण के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर 11 जनवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सोमनाथ मंदिर में सहस्त्र संकल्प यात्रा निकाली जायेगी। जनपद के जनप्रतिनिधियों, मण्डल अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने शनिवार को शिवालयों में भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जनसहभागिता के साथ पूजा अर्चना, आरती एवं ओमकार मंत्र का जाप किया। इस अवसर जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी डॉ अमित गुप्ता, राघवेन्द्र सिंह, शिवशंकर शर्मा, विपिन शिवहरे, नमन जैन, मोनू कुशवाह, रिंकू राना, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, आकाश शर्मा, सागर गुप्ता, महेन्द्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे। 

फिरोजाबाद: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व शिवालयों में हुई पूजा अर्चना