फिरोजाबाद। नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास ने राम जन्म की लीला का वर्णन किया। कथा पंडाल में राम चरित्र जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके जीवन को लेकर मनुष्य को अपने जीवन जीने की शैली पर चलना चाहिए। कथा में श्रीकृष्ण जन्म का वर्णन कर भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप के दर्शन कराएं गए। नंद के घर आनंद भये, जय कन्हैया लाल की गंूज से कथा पंडाल गुजायमान होने लगा।
किशोरी कृपा चौरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में गोपाल आश्रम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास आचार्य निशांत मिश्रा ने भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार की कथा का वर्णन करते हुए रामकथा सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कथा के अंत भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की लीला का वर्णन करते हुए उनके बाल स्वरूप झांकी सजाई गई। महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए श्रीकृष्ण के बालरूप के दर्शन किये।
कथा पंडाल में नंद के घर आनंद भये, जय कन्हैया लाल के भजनों पर भक्तगण नृत्य कर झूमते दिखाई दिए। कथा में रमाकांत उपाध्याय, रामबाबू झा, पूनम शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, राजेश दुबे, विनोद पचौरी, दीपशिखा भदौरिया, अनुपम शर्मा, अखिलेश शर्मा, उमेश शर्मा, शिवशंकर झा, डॉ दिलीप यादव, अनिल यादव, डॉ मुकेश राजोरिया, लक्ष्मी सिकरवार, मोहन बघेल, डॉ. दुर्गेश यादव आदि मौजूद रहे।

